फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 25 thousand bounty caught

हत्याकांड: आखिर दबोचा गया 25 हजार का इनामी, भाभी के साथ मिलकर की थी भाई की हत्या

Wed, 02 Jun 2021 10:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Jun 2021 10:36 AM IST
सार

भाई की हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोच लिया है। भाभी के साथ मिलकर खौफनाक तरीके से भाई की हत्या की थी।

विज्ञापन
Meerut News: 25 thousand bounty caught
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लावड़ थाना क्षेत्र के देदवा गांव में चार साल पहले अवैध संबंधों के चलते भाभी के साथ मिलकर भाई की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


छह फरवरी 2017 को देदवा गांव निवासी सुधीर कुमार पुत्र जय सिंह ने थाना इंचौली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके भाई विकास उर्फ अंकित की अज्ञात व्यक्ति ने गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में जांच की तो मृतक की पत्नी रूपा का नाम सामने आया। रूपा ने पुलिस को बताया कि उसके देवर भूपेंद्र से अवैध संबंध थे। दोनों ने विकास को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का षड़यंत्र रचा और नशे की गोलियां खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसका गला काटकर हत्या कर शव घर के बाहर ही फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस पहले ही मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में जेल भेज चुकी है। लेकिन, भूपेंद्र पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भूपेंद्र रजवाहे की पटरी के पास एक ट्यूबवैल पर बैठा है। इस पर इंचौली थाना प्रभारी विकास चौहान ने लावड़ चौकी प्रभारी प्रवीन चौधरी के साथ मिलकर दबिश दी और आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूपेंद्र पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed