फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 thousand award in BSP murder case

हत्यारोपी अतुल पर 25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 03 Sep 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
25 thousand award in BSP murder case
मुजफ्फरनगर सहित अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

बसपा नेता के हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम
- शनिवार को लावड़ चिंदौड़ी गांव में हुई थी हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बसपा नेता मनोज चौधरी के हत्यारोपी अतुल पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस अतुल के साथी का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली थी। इसमें अतुल बाइक पर अपने साथी के साथ भागते हुए दिखाई दिया है।
इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ चिंदौड़ी गांव निवासी बसपा नेता मनोज चौधरी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मनोज अपने पड़ोसी हरेंद्र के घर पर आए थे, तभी दो बदमाशों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या की थी। इस मामले में मुजफ्फरनगर निवासी अतुल को नामजद किया गया। अतुल के पिता की हत्या 13 साल पहले हुई थी। इसमें शक था कि मनोज ने रैकी की थी।
विज्ञापन

इसके चलते अतुल मनोज से दुश्मनी रखता था। अतुल की चिंदौड़ी गांव में रिश्तेदारी है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहने लगा था। पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें अतुल और एक युवक बाइक पर भागते दिखाई दे रहे है। आरोपी फरार है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हत्यारोपी अतुल पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस कुर्की वारंट लेने के लिये भी प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed