यूपी: बेनामी संपत्ति में 25 लाख का खेल, रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल, दिए निलंबन के निर्देश
- 29 साल पहले अलॉट मकान के फर्जीवाडे़ का मामला, आवास आयुक्त लखनऊ ने दिए निलंबन के निर्देश ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में आवास विकास में तैनात एक अधिकारी का बेनामी संपत्ति को अलॉट करने के नाम पर 25 लाख रुपये का खेल सामने आया है। रिश्वत मांगने की ऑडियो भी वायरल हो गई। मामला लखनऊ तक गूंजने पर आवास आयुक्त अजय चौहान ने अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। परिषद के संयुक्त आवास आयुक्त अजय श्रीवास्तव ने जल्द ही निलंबन करने की बात कही है।
मामला आवास विकास की योजना संख्या 6 के जागृति विहार सेक्टर 3 स्थित एक अल्प आय वर्ग के आवास का है। जिसे साल 1990 में आवास अलॉट किया गया था। लेकिन कुछ साल किश्तें जमा करने के बाद मूल आवंटी गायब हो गया। जिसके बाद इस मकान का कोई असली वारिस सामने नही आया।
बाद में एक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान को अपने नाम कराने को लेकर पॉवर ऑफ अटार्नी के साथ नामांतरण का आवेदन किया। जिसमें आवास विकास ने मामले को पकड़ लिया। आरोप है कि नामांतरण कराने के नाम पर आवास विकास के एक अधिकारी ने 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर डाली। रकम ज्यादा मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर ने रिश्वत मांगने की बात रिकॉर्ड कर वायरल कर दी।
संपत्ति अधिकारी के नाम से मांगी रिश्वत
एक सप्ताह पहले फोन पर रिकॉर्ड ऑडियो में आरोपी अधिकारी ने प्रॉपर्टी डीलर से दावा किया कि संपत्ति अधिकारी ने बताया कि संपत्ति 50 लाख से अधिक की है। इसलिए इसको नाम करने के लिए 25 लाख रुपए लगेंगे।
संपत्ति बेनामी लिस्ट में डालकर नीलाम कर दी जाएगी।आवास आयुक्त अजय चौहान ने अधिकारी को दोषी माना। शुक्रवार को संयुक्त आवास आयुक्त अजय श्रीवास्तव को मेल जारी कर निलंबन के निर्देश प्राप्त हो गए।
मामला जानकारी में
ऑडियो मैंने भी सुनी है कि मेरे नाम से पैसा मांगा जा रहा है। लेकिन जब तक शिकायत नहीं आएगी क्या कर सकते हैं। -नरेश बाबू, संपत्ति अधिकारी
टालने के लिए बोला
वह आदमी मुझ पर गलत तरीके से काम कराने के लिए दबाव बना रहा था। मैंने उसे टालने के लिए बोल दिया कि पैसे लगेंगे। -आरोपी अधिकारी
कार्रवाई की जा रही है
आवास आयुक्त द्वारा निलंबन की कार्रवाई के निर्देश आ गए हैं। निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति अधिकारी को लेकर भी जांच होगी। -अजय श्रीवास्तव, संयुक्त आवास आयुक्त