फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 lakhs scam in Anonymous property in Meerut, Bribery audio viral

यूपी: बेनामी संपत्ति में 25 लाख का खेल, रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल, दिए निलंबन के निर्देश  

Sat, 08 Jun 2019 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jun 2019 11:40 AM IST
सार

  • 29 साल पहले अलॉट मकान के फर्जीवाडे़ का मामला, आवास आयुक्त लखनऊ ने दिए निलंबन के निर्देश ।

विज्ञापन
25 lakhs scam in Anonymous property in Meerut, Bribery audio viral
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ जनपद में आवास विकास में तैनात एक अधिकारी का बेनामी संपत्ति को अलॉट करने के नाम पर 25 लाख रुपये का खेल सामने आया है। रिश्वत मांगने की ऑडियो भी वायरल हो गई। मामला लखनऊ तक गूंजने पर आवास आयुक्त अजय चौहान ने अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। परिषद के संयुक्त आवास आयुक्त अजय श्रीवास्तव ने जल्द ही निलंबन करने की बात कही है।

विज्ञापन


मामला आवास विकास की योजना संख्या 6 के जागृति विहार सेक्टर 3 स्थित एक अल्प आय वर्ग के आवास का है। जिसे साल 1990 में आवास अलॉट किया गया था। लेकिन कुछ साल किश्तें जमा करने के बाद मूल आवंटी गायब हो गया। जिसके बाद इस मकान का कोई असली वारिस सामने नही आया। 

विज्ञापन

बाद में एक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान को अपने नाम कराने को लेकर पॉवर ऑफ अटार्नी के साथ नामांतरण का आवेदन किया। जिसमें आवास विकास ने मामले को पकड़ लिया। आरोप है कि नामांतरण कराने के नाम पर आवास विकास के एक अधिकारी ने 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर डाली। रकम ज्यादा मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर ने रिश्वत मांगने की बात रिकॉर्ड कर वायरल कर दी।   

 संपत्ति अधिकारी के नाम से मांगी रिश्वत
एक सप्ताह पहले फोन पर रिकॉर्ड ऑडियो में आरोपी अधिकारी ने प्रॉपर्टी डीलर से दावा किया कि संपत्ति अधिकारी ने बताया कि संपत्ति 50 लाख से अधिक की है। इसलिए इसको नाम करने के लिए 25 लाख रुपए लगेंगे।

संपत्ति बेनामी लिस्ट में डालकर नीलाम कर दी जाएगी।आवास आयुक्त अजय चौहान ने अधिकारी को दोषी माना। शुक्रवार को संयुक्त आवास आयुक्त अजय श्रीवास्तव को मेल जारी कर निलंबन के निर्देश प्राप्त हो गए।    

मामला जानकारी में
ऑडियो मैंने भी सुनी है कि मेरे नाम से पैसा मांगा जा रहा है। लेकिन जब तक शिकायत नहीं आएगी क्या कर सकते हैं। -नरेश बाबू, संपत्ति अधिकारी

टालने के लिए बोला
वह आदमी मुझ पर गलत तरीके से काम कराने के लिए दबाव बना रहा था। मैंने उसे टालने के लिए बोल दिया कि पैसे लगेंगे। -आरोपी अधिकारी 

कार्रवाई की जा रही है
आवास आयुक्त द्वारा निलंबन की कार्रवाई के निर्देश आ गए हैं। निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति अधिकारी को लेकर भी जांच होगी। -अजय श्रीवास्तव, संयुक्त आवास आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed