{"_id":"5ba40a09867a557f24048c53","slug":"21537477129-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा ज्योति केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ज्योति केंद्र का किया निरीक्षण
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा ज्योति केंद्र में मिलीं अव्यवस्थाएं
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने रविवार देर शाम मेडिकल अस्पताल परिसर में संचालित ‘आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तमाम अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई।
केंद्र स्थित बच्चों के कमरों में बेड आदि के साथ ही पुस्तकालय में किताब, रसोई में सामान की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इस पर मीना कुमारी ने कहा कि तमाम व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए। यदि दिक्कत हैं तो संबंधित विभाग के माध्यम से शासन को मांग पत्र भिजवाएं। इसके बाद उन्होंने केंद्र केंद्र के कार्यालय व जनसुनवाई सभागार की व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि इसी तरह की व्यवस्था पूरे केंद्र में रखें। महिला आयोग सदस्या ने कहा कि जो भी पीड़ित बालिकाएं और महिलाएं केंद्र में आती हैं, उनसे अपनत्व के साथ गंभीरता पूर्वक बातचीत करें। उनकी पीड़ा को सुनने के साथ खाने पीने, स्वास्थ्य, शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट आदि की विस्तृत जानकारी दें। सदस्या मीना कुमारी ने निरीक्षण के दौरान खाने की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने आशा ज्योति केंद्र में छोटी बच्चियों से से भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि आशा ज्योति केन्द्र एवं संचालित हेल्पलाइन का पूरा उपयोग हो रहा है। इस केंद्र में एक ही छत के नीचे महिलाओं को विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, अल्पावास सुविधा, सोशल वर्कर काउंसलर आदि निशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। केंद्र में पुलिस चौकी भी संचालित है।