फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा एसएसपी ऑफिस

सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा एसएसपी ऑफिस

Mon, 16 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा एसएसपी ऑफिस
सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सिपाही भर्ती में चयन होने वाले अभ्यर्थियों ने रविवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वह दूसरे राज्य से आए हैं और लगातार अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यूपी पुलिस की 2015 कांस्टेबल भर्ती के लिए एक माह पहले ही अभ्यर्थियों का मेडिकल हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट के बाद सिपाही के लिए चयन होने पर निवास स्थान से संबंधित थाना पुलिस वेरिफिकेशन करती है। रविवार को हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले अभ्यर्थी एसएसपी ऑफिस पहुंचे और हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है उनकी ट्रेनिंग मथुरा में शुरू होनी है, लेकिन अभी वेरिफिकेशन के लिए फाइल नहीं पहुंची। जिससे उन्हें मथुरा से भी निराश लौटना पड़ा। मेडिकल मेरठ में हुआ तो फाइल मेरठ से मथुरा जाएगी। कभी पुलिस लाइन तो कभी पुलिस कार्यालय के लिपिक उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं। एसएसपी के रीडर अजित कुमार ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया और कहा कि उनकी फाइल को लेकर निर्देश दिए गये हैं। पुलिस लाइन के आरआई होतीलाल सिंह का कहना है कि हरियाणा के रहने वाले अभ्यर्थियों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट हरियाणा पुलिस ने देरी से भेजी है, जिससे उनकी फाइल मथुरा नहीं जा सकी। जल्द ही फाइल को ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। इस दौरान शोभित, धर्मेंद्र, राकेश, सुनील, अजित, अभिषेक, रवि, सर्वेश, कुलदीप और अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed