{"_id":"5a68f9394f1c1b1d368b63cd","slug":"21516828985-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने बैठक ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आयुक्त सभागार में सीबीएसई व आईसीएसई नई दिल्ली से संबद्धता से पूर्व विद्यालयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बैठक ली। विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन परीक्षा आयोजित कराने व विद्यालयों में आवश्यक रूप से खेल का मैदान बनाने के निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने 10 विद्यालयों को एनओसी देने पर सहमति दी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास हो। अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालय बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूर्ण करें। जिन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां जिला प्रशासन व जिला विद्यालय निरीक्षक मिलकर कैमरे लगाएं। जिन विद्यालयों की एनओसी के प्रकरण में कमियां पायी गयी हैं, उन्हें कमियों के बारे में सूचित करें। आयुक्त ने मेरठ के दो स्कूलों के लिए कहा कि पुष्टि कर लें कि इन विद्यालयों के बायलॉज में संशोधन के अनुरूप परिवर्तन किया गया है अथवा नहीं। निर्माण कार्य मानचित्र स्वीकृति के अनुसार हो, उसी स्थिति में एनओसी जारी की जाए।