फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संभलकर निकलें, कल शहर में रूट डायवर्जन

संभलकर निकलें, कल शहर में रूट डायवर्जन

Thu, 31 Aug 2017 09:11 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
संभलकर निकलें, कल शहर में रूट डायवर्जन
मेरठ। ईदुल अजहा (बकरीद) दो सितंबर को मनाई जाएगी। शहर में दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह और अन्य सभी मस्जिदों में लोग नमाज अदा करेंगे। एसपी यातायात संजीव बाजपेई ने बताया कि ईद पर दिल्ली रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों पर हल्के व भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्रात: 5:30 बजे से नमाज की समाप्ति तक रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर डायवर्जन
- दिल्ली और गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर व रुड़की की ओर जाने वाले वाहनों को परतापुर बाईपास तिराहे से कंकरखेड़ा बाईपास होते हुए मोदीपुरम से निकाला जाएगा। वहीं, मुजफ्फरनगर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन मोदीपुरम बाईपास से परतापुर बाईपास होते हुए निकलेंगे।
विज्ञापन

- दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें भैसाली बस अड्डे जाना है, वे परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल तिराहा से वेस्ट एंड रोड होते हुए भैसाली पहुंचेगी। दिल्ली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के लिए भी यही रूट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर से गढ़ या मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को जीरोमाइल तिराहे से कमिश्नर आवास चौराहा, विवि रोड होते हुए तेजगढ़ी से जाने दिया जाएगा। हापुड़ जाने वाले वाहनों को तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे से हापुड़ रोड पर जाने दिया जाएगा।
शहर के अंदर डायवर्जन
- दिल्ली चुंगी, शारदा रोड, ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- हापुड़ अड्डा चौराहे से गोला कुआं, भूमिया पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर पुलिस चौकी से आगे वाहन नहीं आएंगे। ऐसे वाहन एल ब्लॉक से तेजगढ़ी के रास्ते जा सकेंगे।
- पुराना बागपत अड्डा (फुटबॉल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बेगमपुल से सोतीगंज, जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर यातायात बंद कर दिया जाएगा।
- गढ़ रोड से आने वाला ट्रैफिक गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। गांधी आश्रम चौराहे से इन वाहनों को हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- ईव्ज चौराहा से हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहा से ऐसे वाहन अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट होंगे।

- घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जैननगर तिराहे से रेलवे रोड, ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
- जेएनएनयूआरएम व प्राईवेट सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नरी आवास चौराहे से बाउंड्री रोड से जीरो माइल तक आ-जा सकेंगी।
खास बात
ईदुल अजहा (बकरीद) पर प्रात: 5:30 बजे से नमाज समाप्ति तक रहेगा डायवर्जन
शहर में दिल्ली रोड से भैसाली अड्डे की तरफ नहीं आएंगी इस अवधि में रोडवेज बसें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed