{"_id":"5cd34b2bbdec22078c36e71f","slug":"201557351211-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से दस घंटे बिजली कट से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से दस घंटे बिजली कट से मचा हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ से दस घंटे बिजली कट से मचा हाहाकार
ट्रांसमिशन से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन स्तर तक कटवाई जा रही बिजली
मेरठ। ट्रांसमिशन से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन स्तर तक कट की जा रही बिजली के चलते बुधवार को हाहाकार मचा रहा। बिजली कटौती के चलते रोजेदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तय शटडाउन से एक घंटा बाद बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सकी। बिजली जाने से लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका।
बुधवार को एबीसी केबल डालने के कार्य के चलते टीपीनगर में मोहन का जोड़ा, शाहजहां कालोनी, कृष्ण वाटिका, खत्ता रोड, पल्लवपुरम में सीएच पार्क, रिठानी में घोपला रोड, घोपला, शताब्दी नगर में काशी ईदगाह, सोहेल गार्डन में शिवमंदिर, समर गार्डन में एक मिनारा मस्जिद आदि क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया गया। लेकिन तय शटडाउन के अंदर काम पूरा नहीं हो सका। शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। डिस्ट्रीब्यूशन स्तर से 9 घंटे कटौती होने से इन क्षेत्रों में हाहाकार मचा रहा। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। इसके अलावा ट्रांसमिशन स्तर से भी बिजली का झटका दिया जा रहा है। निर्माणाधीन 132 केवी मल्टी सर्किट ट्रांसमिशन लाइन की स्ट्रिगिंग कार्य के चलते बुधवार को तीन बिजलीघरों सिसौली, जलालपुर और अल्सावस को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई। इन बिजलीघरों से जुड़े गांवों में बिना बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ा।