फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईसीयू बिल्डिंग तैयार, शुरू होने का है इंतजार

आईसीयू बिल्डिंग तैयार, शुरू होने का है इंतजार

Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
आईसीयू बिल्डिंग तैयार, शुरू होने का है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। जिला अस्पताल में 12 बेड का आईसीयू भवन दो साल से बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। शासन स्तर से भी अस्पताल में लटके पड़े प्रोजेक्ट का ब्योरा मांगा जा चुका है। इसके बावजूद यह शुरू नहीं हो सका है। अस्पताल के जिम्मेदार इसकी वजह स्टाफ और उपकरण न होना बता रहे हैं।

जिला अस्पताल में गहन चिकित्सा विभाग (आईसीयू) यूनिट बजट और स्टाफ के अभाव में चालू नहीं हो पाई है। इस पर ताला लगा हुआ है। यह कब शुरू हो पाएगा इसका जवाब भी जिला अस्पताल प्रबंधन के पास नहीं है। पिछले साल शासन ने इसका ब्योरा मांगा था। ऐसे में उम्मीद जगी थी कि पिछले साल मई के अंत तक आईसीसीयू यूनिट संचालित हो जाएगी, लेकिन इस साल भी अप्रैल खत्म होने को है, लेकिन यह शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल का कहना है कि इस आईसीसीयू की बिल्डिंग तैयार है, स्टाफ और चिकित्सीय उपकरणों की दरकार है। यूनिट के लिए वेंटिलेटर व चिकित्सीय उपकरण खरीदे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed