फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव बाद होगा मेरठ-पौड़ी मार्ग पर काम

चुनाव बाद होगा मेरठ-पौड़ी मार्ग पर काम

Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
चुनाव बाद होगा मेरठ-पौड़ी मार्ग पर काम
तीन माह के लिए अटका मेरठ-पौड़ी मार्ग का काम
विज्ञापन

- मुआवजा वितरण का काम शुरू, लेकिन नहीं हुआ टेंडर
- टेंडर में लापरवाही से बिगड़ा एनएच-19 चौड़ीकारण का शेड्यूल
आचार संहिता लगने से मई तक जारी नहीं हो सकते टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही और शासन की उदासीनता से मेरठ-पौड़ी मार्ग के चौड़ीकरण का काम तीन माह के लिए अटक गया है। अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा वितरण तेजी से चल रहा है, लेकिन निर्माण कार्य का टेंडर जारी न होने से चुनाव आचार संहिता के चलते अब तीन माह के लिए मामला फंस गया है।
एनएच-119 (मेरठ पौड़ी मार्ग) के चौड़ीकरण के लिए आठ माह पहले अधिसूचना जारी हुई थी। मेरठ जनपद के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 900 किसानों की जमीन इसके लिए अधिग्रहित की गई है। अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापित की तरफ से अवार्ड कर मुआवजे की पत्रावली शासन को भेज दी गई थी, लेकिन शासन स्तर से संस्तुति में काफी समय लग गया। जिस कारण पिछले तीन माह से मुआवजा वितरण ही लटका हुआ था। अब शासन से पत्रावली स्वीकृत होने के बाद धन भी आवंटित हुआ तो प्रशासन ने मुआवजा वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन एनएचएआई ने अब तक निर्माण कार्य का टेंडर जारी नहीं किया। रविवार को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद अब मई तक टेंडर जारी नहीं हो सकते हैं। ऐसे में एनएचएआई की लापरवाही के कारण इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम करीब तीन माह पीछे चला गया है। जबकि अधिकारी मार्च माह में ही काम शुरू करने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन


30 मई के आसपास जारी होंगे टेंडर
टेंडर की पत्रावली तैयार हो रही थी, कि आचार संहिता लग गई। अब 30 मई के आसपास ही टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद काम तेजी से शुरू होगा। - डीके चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed