{"_id":"5aa048274f1c1b78028b82cd","slug":"201520453671-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री दौड़ नेहा ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री दौड़ नेहा ने जीती
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विश्व महिला दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया , इसमें विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। सीडीओ चांदनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें नेहा पुत्री इशरार प्रथम, नेहा पुत्री सतेंद्र द्वितीय और अंशुइयां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ के समापन के बाद सीडीओ चांदनी सिंह और बीएसए योगराज सिंह ने छात्राओं को कपड़े वितरित किए। इसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, डीडीओ हुब लाल, युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, जसविंदर सिंह, धीरजपाल मौजूद रहे।
दौड़ के दौरान बेहोश हो गई छात्रा
क्रॉस कंट्री दौड़ के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर की कक्षा सात की छात्रा गुलफ्शा बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में छात्रा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. श्रवण गोस्वामी ने बताया कि पानी की कमी और गर्मी के कारण छात्रा बेहोश हो गई थी, जिसे उपचार के बाद घर भिजवा दिया गया।