फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आर्टिस्ट बनना है तो अपना टेस्ट भूलकर मार्केट की डिमांड देखें

आर्टिस्ट बनना है तो अपना टेस्ट भूलकर मार्केट की डिमांड देखें

Thu, 22 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आर्टिस्ट बनना है तो अपना टेस्ट भूलकर मार्केट की डिमांड देखें
सफलता पाने के लिए डिमांड पर दें ध्यान
विज्ञापन

मेरठ। आप कितनी भी अच्छी पेटिंग बनाएं, लेकिन उसकी मार्केट में डिमांड नहीं है तो एक दिन आप हतोत्साहित हो जाएंगे। ऐसे में छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वो ऐसी पेटिंग बनाएं, जिसकी मार्केट में डिमांड हो। जो हाथोंहाथ बिक सके। सफलता पाने के लिए शुरू में अपना टेस्ट छोड़कर मार्केट के अनुरूप काम करें। ये बातें बुधवार को मेरठ कॉलेज के ललित कला विभाग में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में अर्न्तराष्ट्रीय चित्रकार अमेरिका से आए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं।
दो दिवसीय प्रदर्शनी में मेरठ कॉलेज के ललित कला विभाग में पूर्व प्राध्यापक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि सफल कलाकार बनने के बाद आप जो बनाएंगे, वो सब बिकेगा। कई बार नए आर्टिस्ट सोचते हैं कि वे अपने टेस्ट की पेटिंग ही बनाएंगे। लेकिन इस फील्ड में करियर बनाना है तो दूसरे की पसंद का ख्याल रखना पड़ेगा। आर्टिस्ट को पेटिंग की मार्केटिंग का ज्ञान होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले आर्टिस्ट अपनी बेहतर तकनीक को नए कलाकारों से शेयर करते थे। लेकिन अब बड़े आर्टिस्ट अपनी तकनीक नए आर्टिस्ट को नहीं बताते हैं। ऐसे में कला को नुकसान हो रहा है। बड़े आर्टिस्ट को अपनी तकनीक बांटकर कला को नया आयाम देना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उनसे सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रीता सेठ ने किया। यहां बतौर विशिष्ट अतिथि प्राचार्या बी कुमार, ललित कला विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरए अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजिका एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उषा किरण, डॉ. अमृत लाल, डॉ. मधु वाजपेई और डॉ. अंजू चौधरी ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में विनय बरसर, हेमंत कुमार, डॉ. रीता सिंह, श्रीमती सुरक्षा, रामवीर और पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास खबरें
मेरठ कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन एक्सपर्ट ने दिए छात्र-छात्राओं को टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed