फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पोलियो वायरस का खतरा, लिए सीवर के पानी के नमूने

पोलियो वायरस का खतरा, लिए सीवर के पानी के नमूने

Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
पोलियो वायरस का खतरा, लिए सीवर के पानी के नमूने
पोलियो वायरस का खतरा, लिए सीवर के पानी के नमूने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पोलियो वायरस की तलाश में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ और जलकल विभाग की टीम ने सीवर के पानी केनमूने लिए। यह नमूने हापुड़ बस स्टैंड मेन पंपिंग स्टेशन से लिए गए। महीने में दो बार यह अभियान चलाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट 15 से 20 दिन में आ जाएगी।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह अभियान अभी यूपी में सिर्फ लखनऊ में चल रहा है। इसे मेरठ समेत छह शहरों में विस्तारित किया जा रहा है। इन छह शहरों में से बनारस, इलाहाबाद के नमूने लखनऊ और आगरा जबकि मेरठ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के नमूने एनसीडीसी दिल्ली जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे वाइल्ड पोलियो वायरस प्रसार केविषय में जानकारी और उसके प्रसार को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि देश में इस साल 22 दिसंबर तक 35 जगहों पर 35 सीवर पंपिंग स्टेशन से 1241 नमूने एकत्र कर जांच की गई। इसमें कोई भी वाइल्ड पोलियो वायरस नहीं मिला। इस वर्ष अब तक विश्व में 19 पोलियो केस मिल चुके हैं, जिनमें से 12 अफगानिस्तान और सात पाकिस्तान में हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, वर्ष 2011 के बाद से भारत में पोलियो का कोई केस सामने नहीं आया है और 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है। पोलियो के लौटने की आशंका के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार और पूर्व उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को हाई रिस्क जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
हापुड़ बस स्टैंड मेन पंपिंग स्टेशन से लिए नमूने, महीने में दो बार चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed