फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पंजाबी एकता मंच ने शिक्षको और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

पंजाबी एकता मंच ने शिक्षको और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Wed, 06 Sep 2017 02:48 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी एकता मंच ने शिक्षको और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
शिक्षकों और मेधावी छात्रों का किया सम्मना
विज्ञापन

मेरठ। शिक्षक दिवस पर पंजाबी एकता मंच मेरठ और पंजाबी एकता मंच उप्र द्वारा वेस्टर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर उद्योग राधेश्याम मिश्रा, विनोद भारतीय, विजय भोला, राजेंद्र सिंह, विजय अरोड़ा ने किया।

कार्यक्रम में आईआईटी, मुंबई से सेवानिवृत्त प्रोफेसर ईश्वर चंद तलवार, डीएन कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर दर्शल लाल अरोड़ा, सुभाष चंद टूटेजा, जगदीश लूथरा, विजय अरोड़ा, सीता आनंद, केएल आनंद, शशि आनंद, प्रेम महता, डॉ कर्मेंद्र सिंह, सविता चड्ढा, एसएसपीएस जग्गी, एनपी सिंह, हरसिमरन कौर, तरन चावला, कमलेश सहगल, आकांक्षा ग्रोवर, रिचा लूथरा, नलिनी ओबरॉय, हरप्रीत कौर, कमलेश सहगल आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं में सम्मानित होने वाले आईएससी बोर्ड में पश्चिमी उप्र टॉपर लक्ष्य अरोड़ा, एमबीबीएस में चयनित छात्रा मनि रखेजा, तमन्ना विनायक, सिमरन कौर, रवनूर कौर, विदिशा दीवान, आशीष सिंह, मयंक अरोड़ा, रितिका नारंग, पूजा अरोड़ा, आंचल खेरा, अबीर हंस, प्रयास पावहा, खुशी अरोड़ा, विशाल कपूर और आदित्य अरोड़ा शामिल रहे। इस दौरान मेधावी छात्रों को जीआर बाटला प्रकाशन की ओर से पुस्तकें भेंट की गईं। विजय अरोड़ा ने बताया कि 25 शिक्षकों और 80 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। इस दौरान संस्था संरक्षक मोहन सिंह, मनमोहन आहूजा, ताराचंद पुरी, राजकुमार तनेजा, विजय भोला, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमीत सिंह, तेजेंद्र खुराना, राजेंद्र सिंह, नीरज दीवान, केवल लूथरा, पंकज मारवाह, राजीव खेरा, अजय राजपाल, संयम अरोड़ा, राकेश विज, अंबर आनंद, कौशल और सुभाष कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खास बात
पंजाबी एकता मंच मेरठ और पंजाबी एकता मंच उप्र द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed