फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   200 buses will go to Baghpat for laborers

हरियाणा से आने वाले मजदूरों के लिए 200 बस जाएंगी बागपत

Sat, 25 Apr 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
200 buses will go to Baghpat for laborers
मेरठ। हरियाणा से आने वाले मजदूरों के लिए रोडवेज की 200 बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें बागपत जिले की गोरीपुर चेकपोस्ट से इन मजदूरों को लेकर गंतव्य तक पहुंचाएंगी। हालांकि रवाना हुई बसों को मुख्यालय से मेसेज आने के बाद देर रात रोक दिया। अब इन्हें शनिवार सुबह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हरियाणा में फंसे मजदूरों को लाने का निर्णय किया है। इनको हरियाणा रोडवेज की बसें गोरीपुर चेकपोस्ट तक लेकर आएंगी। यहां से यूपी रोडवेज की बसें इन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम के मेरठ रीजन से 210 बसें मांगी गई हैं। इन्हें देर रात बागपत के लिए रवाना किया गया। इसी बीच लखनऊ मुख्यालय से इन्हें रोके जाने का मेसेज आ गया। बताया कि अभी हरियाणा से आने वाली बसों को भेजा नहीं गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही इन बसों को बागपत भेजा जाएगा। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि मुख्यालय का मेसेज मिलने के बाद बसों को रास्ते से बुला लिया है। अब ये बसें शनिवार को बागपत जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed