{"_id":"30d2e57fa478d44dda109c255a380b89","slug":"1965-india-pakistan-war-monument-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1965 भारत-पाक युद्ध की निशानी है ये टैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1965 भारत-पाक युद्ध की निशानी है ये टैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 25 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1965 के भारत-पाक में युद्ध में जीता गया पैटन टैंक सोमवार को गांधी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थित टैंक चौराहे से हटा लिया गया है। यह टैंक 1965 युद्ध की स्वर्ण जयंती
प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। भारतीय सेना इस साल 1965 युद्ध की स्वर्ण जयंती मना रही है। इस संबंध में विभन्न जगहों पर सेना के कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।
मेरठ छावनी में कार्यक्रम हो चुका है। अब दिल्ली में 28 अगस्त से 22 सितंबर तक कार्यक्रम होगा। इसमें 1965 युद्ध की सभी यादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सेना पूरे देश से आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की इस युद्ध से जुड़ी यादों को दिल्ली में एकत्रित कर रही है। इसमें टैंक, हथियार, गोला बारूद आदि शामिल हैं।
पाकिस्तान से युद्ध के दौरान जीता पैटन टैंक को भी वहीं प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। यह टैंक काफी सालों से मेरठ के गांधी बाग स्थित चौराहे पर रखा था। इस चौराहे का नाम भी टैंक चौराहा रख दिया गया था। अब इस पैटन टैंक को भी दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, एडम कमांडेंट सुबोध गर्ग का कहना है कि खास मकसद से इसे हटाया गया है। यह वापस रखा जाएगा।