फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मां ने रोजा रखने से मना किया तो बेटी ने लगाई फांसी

मां ने रोजा रखने से मना किया तो बेटी ने लगाई फांसी

Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मां ने रोजा रखने से मना किया तो बेटी ने लगाई फांसी
मेरठ। 13 साल की बेटी बीमार चल रही थी। तबियत खराब देख मां ने उसकी भलाई के लिए उसे रोजा रखने से मना कर दिया। मां की ये बात बेटी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के खुशहाल नगर निवासी अमीरूद्दीन की 13 साल की बेटी सानिया कुछ दिनों से बीमार थी। बुधवार को उसकी तबियत ठीक नहीं थी। इस कारण उसकी मां मुस्कान ने सानिया को रोजा रखने से मना कर दिया। इस बात से वो नाराज हो गई। कुछ देर बाद सानिया के माता-पिता किसी काम से कचहरी चले गए । उनकी अनुपस्थिति में सानिया ने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार परिजनों ने बताया है कि मां के रोजा रखने से मना करने की वजह से सानिया से नाराज होकर ये कदम उठाया है। ये आत्महत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

बहाने से गई थी बहन
पुलिस के अनुसार सानिया की छोटी बहन हिना ने बताया कि मम्मी-पापा के जाने के बाद सानिया ने कहा कि वो नहाने जा रही है। लेकिन काफी देर बाद भी उसके बाहर न आने पर उसने अंदर जाकर देखा तो सानिया फांसी पर लटकी हुई थी। उसने फोन पर पिता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने घर आकर उसके शव को उतारा और पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, सानिया के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल था। कह रहे थे कि उन्हें नहीं पता था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी, पता होता तो वे घर से नहीं जाते। कॉलोनी में रोजा इफ्तारी के समय मायूसी सी छायी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
बाथरूम में फांसी लगाई, ब्रह्मपुरी की खुशहाल नगर में हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed