फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राहगीर पर मौत बनकर पलटा कैंटर

राहगीर पर मौत बनकर पलटा कैंटर

Wed, 25 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
राहगीर पर मौत बनकर पलटा कैंटर
मेरठ। एनएच-58 पर बाइक बचाने के चक्कर में मंगलवार शाम एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर से दबकर एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली के मुताबिक हाइवे स्थित बिग बाइट होटल से सामान लेकर कैंटर मोदीनगर जा रहा था। कुछ दूर चलते ही कैंटर के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार दो लोगों को बचाने के चक्कर में कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान सड़क पार कर रहा एक राहगीर कैंटर के नीचे दब गया, जबकि पांच लोग टक्कर लगने से घायल हुए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर कैंटर हटाया और शव को निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घायल अजय, दलजीत, वसीम, आलम और अनीस को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed