{"_id":"5aa448c24f1c1bb3758b4c76","slug":"191520715970-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट अभियान में निर्धारित किया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट अभियान में निर्धारित किया लक्ष्य
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सीओ ही कर रहे गंभीरता से ड्यूटी
मेरठ। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर अब एसपी ट्रैफिक ने चालान और शमन शुल्क वसूलने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। ट्रैफिक में पहली बार जिले में चार सीओ तैनात किए गए हैं। ऐसे में एक सीओ का ही चालान वसूलने का औसत सही पाया गया। बाकी तीनों सीओ की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
अमर उजाला ने हेलमेट को लेकर अभियान चलाया तो छात्र, छात्राएं, युवक, युवती, महिलाएं और पुरुष बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाते नजर आए। पुलिस कर्मी भी नियम तोड़ने में पीछे नहीं हैं। सिपाही से लेकर दरोगा और इंस्पेक्टर भी बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते। इस पर एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने निर्देश दिए थे कि पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में बिना हेलमेट के कोई भी दो पहिया वाहन लेकर नहीं घुसेगा। ट्रैफिक पुलिस लगातार पुलिस कर्मियों के भी चालान काट रही है।
दरोगा ने की थी अभद्रता
इस समय ट्रैफिक में सीओ संजीव देशवाल, सीओ श्रीराम अर्ज, सीओ अरुण कुमार शर्मा और सीओ महमूद अली तैनात हैं। तीन दिन पहले एक दरोगा की बाइक का चालान कटने पर टीएसआई से अभद्रता की गई थी। जिसके बाद एसपी ट्रैफिक ने कहा कि मुख्य स्थानों पर पुलिस के चालान खुद सीओ काटेंगे। एसपी ट्रैफिक के अनुसार चारों सीओ में केवल संजीव देशवाल ही गंभीरता से ड्यूटी कर चालान काट रहे हैं। बाकी सीओ की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। अब सभी सीओ को ज्यादा से ज्यादा चालान काटने और शमन शुल्क वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। एक माह की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
246 चालान काटे
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को एसएसपी ऑफिस रोड, बेगमपुल, जीरो माइल, तेजगढ़ी पर अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर 246 चालान काटे गये हैं। इनमें 36 चालान पुलिस कर्मियों के हैं। पुलिस में सिपाही से लेकर दरोगा शामिल हैं, जो बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते मिले। अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने 37 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला।
खास बातें:
ट्रैफिक पुलिस में हैं चार सीओ, तीन सीओ की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी
बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई का दिया गया लक्ष्य