फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमिश्नर से मिले भाजपाई, बोले खत्म हो इकरामुद्दीन की पार्षदी

कमिश्नर से मिले भाजपाई, बोले खत्म हो इकरामुद्दीन की पार्षदी

Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर से मिले भाजपाई, बोले खत्म हो इकरामुद्दीन की पार्षदी
मेरठ। नगर निगम के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की सदस्यता खत्म करने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष और निगम कार्यकारिणी सदस्य कमिश्नर से मिले। उन्होंने निगम अधिकारियों द्वारा की गयी जांच रिपोर्ट मंगवाने और सदस्यता खत्म करने संबंधी रिपोर्ट शासन भिजवाने की मांग की। कमिश्नर ने नगरायुक्त से जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य ललित नागदेव, पंकज गौड़, राजेश रूहेला, पार्षद दल नेता विपिन जिंदल मंगलवार को कमिश्नरी पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि निगम कार्यकारिणी के निर्वाचित उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन नगर निगम के रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। जिनकी फर्म मार्च 2018 तक के लिए नगर निगम में रजिस्टर्ड है। निगम एक्ट की धारा 25 की उपधारा चार के तहत कोई ऐसा व्यक्ति जो निगम का पार्षद बन गया हो, उसने चुनाव के समय शपथ पत्र में यह बिंदु छुपाया हो, तो उसकी सदस्यता खत्म हो सकती है।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि इकरामुद्दीन ने निगम एक्ट की इस धारा का उल्लंघन किया है। शिकायत करने पर नगरायुक्त ने जांच तो बैठा दी। लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है। भाजपाइयों ने कहा कि जांच रिपोर्ट मंगवाकर पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। ताकि धारा 82 के तहत शासन पार्षद की सदस्यता निरस्त करने की कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमिश्नर से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष और निगम कार्यकारिणी सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed