{"_id":"5a625f0f4f1c1ba0268b560f","slug":"191516396303-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम से बढ़ाई घर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम से बढ़ाई घर की सुरक्षा
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। संस्कृति के बढ़ते दौर में अब बेबी कैमरा माताओं को बच्चे के लालन-पालन में सहयोग दे रहा है। घरों में बच्चों की परवरिश कैमरों की निगरानी में हो रही है। नवप्रसूता माताएं बच्चे को कमरे में सोता छोड़कर रसोई में काम कैसे करें, इसका स्मार्ट सॉल्यूशन बेबी कैमरे ने दिया है। जिसकी मदद से माताएं बच्चे को कमरे में आराम से सुलाकर रसोई में स्क्रीन के माध्यम से ही बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखती हैं। शहर में इन कैमरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्कूल जाने पर बच्चे की सुरक्षा से चिंतित होने वाली मम्मियां अब किड टोकन डिवाइस का प्रयोग करके बच्चे को तकनीकी सुरक्षा कवच पहना रही हैं। सीसीटीवी कैमरों से घर, संस्थान को सुरक्षित करने के चलन में बाजार में नए प्रकार के सुरक्षा डिवाइस व सीसीटीवी कैमरा आ रहे हैं। इन कैमरों व डिवाइसों की मदद से लोग घर, संस्थान, सड़क, कॉलोनी के अलावा घर के अंदर भी सुरक्षा का नया खाका खींच रहे हैं।
बेबी कैमरा
बच्चों को अकेला छोड़कर घर का काम कैसे करें, इसके लिए बेबी कैमरा का उपयोग ज्यादा चलन में है। कैमरे को कमरे में बच्चे के पास रखते हैं। कैमरे का पैनल घर के किसी भी कोने में रखकर उस पर बच्चे की हर एक्टिविटी देखी जा सकती है। अगर बच्चे के पास कोई व्यक्ति या चीज आती है तो तुरंत मोबाइल पर मैसेज, अलार्म व स्क्रीन पर सूचना भी आती है।
किडटोकन सिस्टम
यह स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहतरीन डिवाइस है। इसमें जीपीएस लगा होता है। इस डिवाइस को बच्चे के बैग या पॉकेट में अटैच करते हैं। डिवाइस को परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबरों से कोड कर दिया जाता है। बच्चा जहां कहीं भी जाता है उसकी पूरी लोकेशन इस डिवाइस में ट्रैस होती रहती है।
विज्ञापन
ग्लास ब्रेक सिस्टम
इस डिवाइस को कांच की दीवार पर लगाकर घर के अंदर पैनल से जोड़ा जाता है। अलार्म चालू करने के बाद जब भी कोई व्यक्ति कांच के करीब से गुजरेगा या उसे तोड़ने की कोशिश करेगा तुरंत अलार्म बजेगा। दुनिया में कहीं भी हों मोबाइल पर संदेश भी आएगा। डिवाइस में लगे सेंसर 50 मीटर की दूरी पर चलने वाले व्यक्ति के पदचापों से एक्टिव होकर किसी के होने की सूचना देता है।
गैस लीक अलार्म
रसोई या कार में गैस लीक होना आम बात है। गैस लीक होने की जानकारी तब मिलती है जब हादसा हो चुका होता है। गैस लीक अलार्म सिक्योरिटी सिस्टम भी घरों में लगाया जा रहा है। सिस्टम को अलार्म पैनल व मोबाइल से कनेक्ट किया जाता है। जैसे ही गैस लीक होती है, तुरंत अलार्म बजकर गैस लीक होने की सूचना देता है।
कैमरों ने बढ़ा दी सुरक्षा
अच्छी क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरों की मांग बढ़ती जा रही है। हर महीने एक हजार कैमरे इंस्टाल करते हैं। स्कूलों, संस्थानों के अलावा घरों में भी लोग सुरक्षा के मद्देनजर तेजी से कैमरे लगवा रहे हैं। बेबी कैमरों और किड टोकन डिवाइस की मांग भी बढ़ रही है। - अनिल मिश्रा, सीसीटीवी कैमरा विक्रेता