फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंट में गैराज, वर्कशॉप, सर्विस स्टेशन की बनेगी सूची

कैंट में गैराज, वर्कशॉप, सर्विस स्टेशन की बनेगी सूची

Sun, 19 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
कैंट में गैराज, वर्कशॉप, सर्विस स्टेशन की बनेगी सूची
कैंट में गैराज, वर्कशॉप, सर्विस स्टेशन की बनेगी सूची
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड छावनी क्षेत्र में गैराज, वर्कशॉप, सर्विस स्टेशन और डेंटिंग पेंटिंग करने वालों की सूची तैयार करेगा। इनकी वजह से सड़कों पर जाम और प्रदूषण की समस्या खड़ी हो रही है।
सूची बनाने के लिए फील्ड टीम को निर्देश दे दिए गए हैं। पहले चरण में कैंट बोर्ड इनको चेतावनी देगा। उसके बाद कार्रवाई होगी। सदर एरिया और लालकुर्ती एरिया में काफी गैराज और वर्कशॉप हैं। कई गैराज और वर्कशॉप तो भीड़भाड़ वाले इलाके में है, जिनके बाहर सड़कों पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जिसकी वजह से जाम लगता है। सड़क पर ही मरम्मत का काम होता है।
विज्ञापन

बंगला नंबर 183 और 184 पर कसेगा शिकंजा
बंगला नंबर 210 बी की तरह कैंट में दो बंगलों में अवैध निर्माण के कई केस समाने आए हैं। बंगला नंबर 183 और 184 पर कैंट बोर्ड का फोकस है। पिछले दिनों सीईओ के निरीक्षण में इन दोनों बंगलों की पड़ताल हुई थी। इनमें कई अवैध निर्माण मिले हैं। कई संपत्ति अवैध तरीके से बेचने की जानकारी भी सामने आ रही है। अवैध निर्माण को लेकर इसमें बड़ा खुलासा कैंट बोर्ड जल्द कर सकता है। ओल्ड ग्रांट के बंगलों में अवैध निर्माण की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
प्रदूषण करने वालों पर होगी कार्रवाई, इसकी वजह से लगता है जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed