फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फिजिक्स-अंग्रेजी की कॉपियों में निकले 100-100 के नोट

फिजिक्स-अंग्रेजी की कॉपियों में निकले 100-100 के नोट

Fri, 15 Mar 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
फिजिक्स-अंग्रेजी की कॉपियों में निकले 100-100 के नोट
- फिजिक्स-अंग्रेजी की कॉपियों में निकले 100-100 के नोट
विज्ञापन

- विज्ञान के परीक्षक कम, आ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। विद्यार्थियों को अभी भी लगता है कि यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में पैसे रख देने से उन्हें पास कर दिया जाएगा। रामसहाय इंटर कॉलेज में फिजिक्स की कई कॉपियों और केके इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की एक कॉपी में 100-100 के नोट निकले हैं। साथ ही लिखा है कि अब तो पास कर देना।
हालांकि परीक्षकों पर इसका फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने उन्हीं जवाबों पर नंबर दिए, जो सही थे। दूसरी तरफ, अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तो तेज है, लेकिन विज्ञान के परीक्षकों की कमी के कारण विज्ञान की कॉपियों का मूल्यांकन धीमा चल रहा है। केके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह ने बताया कि विज्ञान के परीक्षक कम होने के कारण परेशानी हो रही है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को भी अवगत करा दिया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को शुरू हो गया था। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रहा है। चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एसडी सदर इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं की कॉपियां जांची जा रही हैं, जबकि केके इंटर कॉलेज और एसडी सदर में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मूल्यांकन में आई तेजी
मेरठ में बृहस्पतिवार तक राजकीय इंटर कॉलेज में 32 हजार 965 कॉपियां जांची गईं। राम सहाय इंटर कॉलेज में 23600, एसडी इंटर कॉलेज सदर में 87105 और केके इंटर कॉलेज में 37918 कॉपियां जांची गईं। मेरठ में पांच लाख 84 हजार 321 कॉपिया जांची जाएंगी। मूल्यांकन कार्य 25 मार्च तक समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed