{"_id":"5c59fa86bdec22739402aab2","slug":"181549400710-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंचनपुर घोपला से गोशाला पहुंचनी शुरू हो गयी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंचनपुर घोपला से गोशाला पहुंचनी शुरू हो गयी गाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर घोपला से गोशाला पहुंचना शुरू हुईं गायें
- किसानों ने एक अहाते में बंद किए हुए गोवंश
मेरठ। दो दिन पहले नगर निगम में भाकियू के किसानों द्वारा किए गए आंदोलन का असर सामने आ रहा है। अधिकारियों ने कंचनपुर घोपला से गोशाला के लिए गायें मंगवानी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को 12 गायें सूरजकुंड गोशाला पहुंचाई गईं।
दरअसल परतापुर क्षेत्र में आसपास के गांवों के किसानों ने गोवंश को लाकर छोड़ दिया है। जो अब क्षेत्र की किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाकियू किसानों ने इन गोवंशों को पकड़कर कंचनपुर घोपला स्थित एक अहाते में बांध रखा है। सभी के लिए चारे की व्यवस्था भी की है। लेकिन निगम द्वारा इन गोवंशों को पकड़कर गोशाला न भेजने के विरोध में किसानों ने धरना दिया था। इतना ही नहीं किसानों ने निगम कार्यालय में पशु बांध दिए थे। तब सिटी मजिस्ट्रेट और अपर नगरायुक्त ने मंगलवार तक गोवंश को गोशाला पहुंचाने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने 12 गोवंश को सूरजकुंड स्थित वाहन डिपो परिसर में बनी अस्थाई गोशाला में पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि कंचनपुर घोपला में लगभग 50 गोवंश अभी भी हैं। जिनको गोशाला पहुंचाए जाने की मांग चल रही है। इस संबंध में नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि गोवंश की सुरक्षा के लिए ही गोशाला खोली गई हैं। कंचनपुर घोपला से गाय मंगवायी जा रही हैं।