फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौचंदी मेले का उद्घाट 11 को, कमिश्नर को दिया निमंत्रण

नौचंदी मेले का उद्घाट 11 को, कमिश्नर को दिया निमंत्रण

Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नौचंदी मेले का उद्घाट 11 को, कमिश्नर को दिया निमंत्रण
नौचंदी मेले का 11 को होगा उद्घाटन
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी मेले का उद्घाटन इस बार भी पहले नवरात्र के सात दिन पहले यानी 11 मार्च को किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने नौचंदी मेला स्थल पर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार को महापौर सुनीता वर्मा और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान कमिश्नर को उद्घाटन के लिए निमंत्रण पत्र देने पहुंचे। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि मेला भव्य होना चाहिए।
ऐतिहासिक नौचंदी मेले के दौरान जहां चंडी माता के मंदिर में प्रतिदिन मां का गुणगान होता है वहीं बाले मियां की मजार पर कव्वाली आदि कार्यक्रम होते हैं। आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाले दोनों धार्मिक स्थल आमने सामने हैं। मेले के शुभारंभ के समय चंडी मंदिर में मां को चुनरी चढ़ाई जाती है। वहीं बाले मियां पर चादरपोशी की जाती है। श्री गणेश मंदिर में पूजा होती है। उसके बाद मंदिर के निकट गेट पर उद्घाटन कार्यक्रम किया जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सभी धर्म और राजनीतिक दलों के लोग एक मंच पर एकत्र होते हैं।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी की धरोहर है मेला
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि नौचंदी मेला पश्चिम उप्र की धरोहर है। इससे एकता और अखंडता का संदेश दुनिया भर में जाना चाहिए। सभी विभागों का सहयोग लिया जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed