फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएन का जोड़

डीएन का जोड़

Sat, 23 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
डीएन का जोड़
डीएन में फूट-फूट कर रोए एबीवीपी प्रत्याशी
विज्ञापन

मेरठ। डीएन कॉलेज में तीन राउंड में मतगणना हुई। पहले राउंड में गंठबंधन से नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष मलिक आगे रहे, तो दूसरे राउंड में एबीवीपी के भरतवीर डोयला आगे निकल गए। तीसरे राउंड में आशुतोष मलिक ने 34 वोट से जीत हासिल की। डीएन कालेज के चुनाव में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों को छोड़कर जीत का अंतर भी ठीक ही रहा। एबीवीपी के महामंत्री प्रत्याशी तुषार कुशवाहा की 175 वोट से हार हुई। हार के बाद तुषार कुशवाहा कॉलेज प्रांगण में ही फूट-फूटकर रोए। करीब एक घंटा तक वह रोते रहे। दोस्तों ने तुषार का ढांढस बंधाया। लेकिन महामंत्री पद प्रत्याशी चुप होने का नाम नहीं ले रहे थे। एबीवीपी को अध्यक्ष पद मात्र 34 वोट से हार का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी अनुष्ठा गुप्ता ने शानदार 417 वोट से जीत हासिल की। लेकिन अध्यक्ष पद पर हार मिलने का दुख उनके चेहरे पर झलक उठा। उपाध्यक्ष पद पर जीतने के बाद भी वो कई बार फूट-फूटकर रोईं।


डीएन, एनएएस में पहली बार जीते मुस्लिम प्रत्याशी
मेरठ। डीएन और एनएएस कॉलेज में पहली बार मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। डीएन में रालोद और एनएसयूआई के संयुक्त महामंत्री प्रत्याशी शुऐब अली ने एबीवीपी के तुषार कुशवाहा को हराया। एनएएस कॉलेज से सछात्र सभा प्रत्याशी शवाब आलम ने एबीवीपी प्रत्याशी को 39 वोट हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed