{"_id":"59a1d1d74f1c1bed1d8b4b86","slug":"181503777239-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने प्रेमी के सुपुर्द की प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने प्रेमी के सुपुर्द की प्रेमिका
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने प्रेमी के सुपुर्द की प्रेमिका
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी दूसरे समुदाय की युवती को पुलिस ने न्यायालय में बयान कराने के बाद उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। बता दें कि फरवरी माह में मवाना में मूंगफली बेचने के लिए आया बंदायू निवासी प्रमोद मवाना में मोहल्ला काबली गेट में दूसरे समुदाय के मकान में किराए पर रह रहा था। जहां उसका प्रेम मकान मालकिन की लड़की से हो गया। वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में लड़की की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन दिन पूर्व बरेली से प्रमोद और उसकी प्रेमिका को पकड़ा। प्रेमिका की चिकित्सकीय जांच के बाद उसको बयान के लिए कोर्ट मेें पेश किया गया था। दरोगा नीरज कुमार ने बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जाने की मंशा जाहिर की थी। कोर्ट के आदेश पर युवती को प्रमोद के साथ भेज दिया गया है।