{"_id":"598ccf6a4f1c1b89478b467a","slug":"181502400362-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन मेरिट में बंपर रजिस्ट्रेशन, कल आएगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन मेरिट में बंपर रजिस्ट्रेशन, कल आएगी मेरिट
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन मेरिट में बंपर रजिस्ट्रेशन, कल आएगी मेरिट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू की ओपन मेरिट में आवेदनों की भरमार है। गर्वनमेंट एडेड और राजकीय कॉलेजों में सीट के मुकाबले पांच से सात गुणा अधिक आवेदन आए हैं। कुछ कॉलेज में तो इससे भी अधिक हैं। 12 अगस्त से ओपन मेरिट के साथ दाखिले होने हैं। ओपन मेरिट के दाखिले को लेकर 17 तक कॉलेजों में भीड़ रहेगी। रोजाना सीट के सापेक्ष मेरिट आएगी।
बृहस्पतिवार को मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एनएएस, आरजी गर्ल्स पीजी, इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, कनोहरल लाल कॉलेज, शहीद मंगल पांडे और डीएन डिग्री कॉलेज में आवेदकों की भीड़ रही। ओपन मेरिट पर शुक्रवार को विवि काम करेगा। कॉलेजों को अंकों के आधार पर घटते क्रम में सूची उपलब्ध कराई जाएगी। उससे कॉलेज मेरिट तैयार करेंगे।
बीकॉम, बीएससी गणित की मेरिट जाएगी हाई
ओपन मेरिट में बीएससी मैथ और बीकॉम में दाखिला आसान नहीं होगा। गर्वनमेंट एडेड कॉलेजों में इन दो कोर्स में सबसे ज्यादा आवेदन हैं। ओपन मेरिट की पहली सूची विवि की पहली मेरिट के बराबर जा सकती है। क्योंकि उसमें जिन्होंने पहली मेरिट में नाम आने के बाद दाखिला नहीं लिया है, उन्होंने भी आवेदन किया है। बीकॉम में डीएन कॉलेज में सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। बीएससी मैथ में मेरठ कॉलेज, डीएन और एनएएस में सीट के मुकाबले सात गुणा तक आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
ओपन मेरिट के आवेदन की स्थिति
कोर्स आवेदन
बीए 39430
बीकॉम 11265
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 2868
बीएससी बायो 6085
बीएससी मैथ 10568
एमकॉम 2598
रिजल्ट घोषित
मेरठ। सीसीएसयू ने एलएलबी, एमए मनोविज्ञान, एमएससी केमेस्ट्री, बीएससी, एमपीटी, बीसीए आदि का रिजल्ट घोषित किया है। कोर्स का रिजल्ट विवि पहले घोषित कर चुका है। जिन कॉलेजों का रिजल्ट रुक गया था, उनका घोषित किया है। बीएलएड सेकेंड ईयर और बीएससी सेकेंड ईयर कॉलेज कोड 228 का रिजल्ट घोषित किया है। शुक्रवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा।
खास बात
सीट के मुकाबले पांच से सात गुणा तक आए हैं आवेदन