फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिटी स्टेशन पर तैयार पिंक और ब्लू टॉयलेट, शुभारंभ का इंतजार

सिटी स्टेशन पर तैयार पिंक और ब्लू टॉयलेट, शुभारंभ का इंतजार

Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर तैयार पिंक और ब्लू टॉयलेट, शुभारंभ का इंतजार
पिंक और ब्लू टॉयलेट
- महिलाओं के लिए खास तौर पर लगाई गई सैनेट्री नैपकिन मशीन
विज्ञापन

- टॉयलेट को वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी का बनाया गया

सिटी स्टेशन पर यात्रियों को अगले सप्ताह तोहफा मिलने जा रहा है। स्टेशन पर पिंक और ब्लू टॉयलेट बनकर तैयार हो गया है। अमर उजाला ने टॉयलेट के निर्माण के समय सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी। रेलवे और नगर निगम के सहयोग से तैयार किए गए इस टॉयलेट को एक आधुनिक रुप दिया गया है। जहां साफ-सफाई को इस टॉयलेट में प्राथमिकता दी गई है वहीं, महिलाओं के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

सिटी स्टेशन के बाहर बनाए गए इस टॉयलेट में महिलाओं के लिए अलग से स्थान बनाया गया है। जिसमें दो मशीनें लगाई गई हैं। एक मशीन सैनेट्री नैपकिन डिस्पोजल और एक मशीन नैपकिन लेने के लिए लगाई गई है। इसमें सिक्का डालकर नैपकिन ली जा सकती है। वहीं, ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह से वातानुकूलित किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर पुरुष और महिला दोनों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रथम तल पर सामान्य लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। इस टॉयलेट का शुभारंभ अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed