फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वाइन फ्लू के चिकित्सक सहित 8 नए मरीज मिले

स्वाइन फ्लू के चिकित्सक सहित 8 नए मरीज मिले

Sat, 02 Mar 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के चिकित्सक सहित 8 नए मरीज मिले
स्वाइन फ्लू: चिकित्सक समेत 8 नए मरीज मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वाइन फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक चिकित्सक और चार महिलाओं समेत 8 नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 3 मरीज मेरठ के हैं और एक मरीज हापुड़ का जबकि दो दो मरीज मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इन्हें मेडिकल की माईक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की उम्र 28 से 65 साल के बीच है। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में चल रहा है।
सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए ई रिक्शा पर स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 441 लोगों की स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 300 से ज़्यादा मरीज मेरठ के हैं, बाकी अन्य जिलों के हैं। गौरतलब है कि 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब मेरठ में 395 मरीज मिले थे, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि वर्ष 2018 में 24 मरीज़ मिले थे।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से एक की मौत, चार मरीजों में पुष्टि
नोएडा। स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई है। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि मरीज सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती था। वह मेरठ का रहने वाला था। अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed