फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 सेक्टर में बांटकर होगी शहर की सुरक्षा

10 सेक्टर में बांटकर होगी शहर की सुरक्षा

Thu, 14 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
10 सेक्टर में बांटकर होगी शहर की सुरक्षा
मेरठ। ईद पर शहर को 10 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा का फोकस शाही ईदगाह पर होगा। ईद से एक दिन पहले ईदगाहों की सघन चेकिंग के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार पहले से अधिक फोर्स की व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित शाही ईदगाह पर लाखों की संख्या में नमाजी नमाज पढ़ते हैं लिहाजा पुलिस का मुख्य फोकस यहीं होगा। यहां पर भारी सुरक्षा बल लगाया जा रहा है। इसके अलावा शाही जामा मस्जिद, गोला कुआं, घंटाघर, हापुड़ अड्डा, बाले मियां आदि स्थानों पर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इन धार्मिक स्थानों के आसपास पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि तमाम व्यवस्थाएं रहेंगी। खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने ईदगाह का दौरा किया
बुधवार शाम डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी राजेश पांडेय ने पुलिस और विभागीय अधिकारियों के साथ शाही ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने अधीनस्थों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



नमाज के वक्त नहीं मिलेगी बिजली
नमाज के दौरान ईदगाह और उनके आसपास वाले क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी। नमाज खत्म होने के बाद भीड़ छंटने के बाद ही आपूर्ति चालू होगी। भीड़ के दौरान कोई हादसा न हो इस वजह से ही ये एहतियातन व्यवस्था की गई है।



शाही ईदगाह पर सुरक्षा इंतजाम
पीएसी 2 कंपनी
आरएएफ 2 कंपनी
एसएसबी 2 कंपनी
एएसपी 1
सीओ 2
इंस्पेक्टर 7
सब इंस्पेक्टर 25
हेड कांस्टेबल 25
कांस्टेबल 175
महिला कांस्टेबल 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed