{"_id":"59bd99ba4f1c1be4738b4f2c","slug":"171505597882-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से काट दी गयी मेरठ की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से काट दी गयी मेरठ की बिजली
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से हुई बिजली रोस्टिंग ने जनता को रुलाया
मेरठ। बाढ़ के दौरान बिजली संयंत्र प्रभावित होने से बिजली उत्पादन गिर गया है। साथ ही नेशनल ग्रिड से भी प्रदेश को कम बिजली मिल रही है। जिसका असर बिजली आपूर्ति पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को लखनऊ से ही मेरठ की बिजली लगातार दो घंटे के लिए काट दी गयी। इतना ही नहीं विद्युत विभाग ने लोकल फाल्ट के नाम पर भी तीन से चार घंटे कटौती की। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति दिन प्रतिदिन पटरी से उतरती जा रही है। कभी बिजली के तार बदलने के नाम पर तो कभी कम बिजली के नाम पर सप्लाई रोकी जा रही हैं। जिससे जनता ही नहीं बल्कि उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में बिजली के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने भी भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।
शनिवार सुबह 11.25 बिजली काट दी गयी, जो लगातार दो घंटे तक गुल रही। यानी दोपहर 1.25 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई। वह भी किश्तों में। बिजली कटौती लखनऊ से ही नहीं की गयी बल्कि लोकल फाटक के नाम पर भी काटी गयी। बिजली कटौती को गर्मी में बढ़ती खपत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता मेरठ शहर संजय अग्रवाल का कहना है कि ग्र्रिड से जितनी बिजली मिल रही है, उतनी उपभोक्ताओं को दी जा रही है। पूरा विभाग व्यवस्था सुधारने में जुटा है।
विज्ञापन
खास बात
सुबह 11.25 से दोपहर 1.25 बजे तक बंद रही बिजली आपूर्ति, लोकल फाल्ट के नाम भी काटी