फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   17127 registration in 3year llb

एलएलबी में एडमिशन को एडेड कॉलेजों में रहेगी मारामारी

Sat, 27 Jul 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
17127 registration in 3year llb
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी में एडमिशन को एडेड कॉलेजों में मारामारी रहेगी। मेरठ और गाजियाबाद के तीन कॉलेजों में सात से आठ गुना आवेदन किए गए हैं। अब तक तीन वर्षीय एलएलबी में 17127 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल में एलएलबी के कॉलेजों की संख्या 100 के करीब है। इनमें छह एडेड कॉलेज हैं। मेरठ में एलएलबी दो एडेड कॉलेजों में है। यहां पर मेरठ कॉलेज में 300 सीटें और एनएएस कॉलेज में 180 सीटें हैं। मेरठ कॉलेज में शुक्रवार शाम तक सात गुना 2025 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। एनएएस में आठ गुना 1605 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद में 180 सीटें हैं। यहां पर सात गुना 1408 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में 120 सीटों पर चार गुना 591 छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 320 सीटें हैं। यहां पर 591 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में 120 सीटें हैं। यहां पर 259 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस में भी खूब आवेदन
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी की 15 हजार से ज्यादा सीटें हैं। अब तक आवेदन की बात करें तो 17127 छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। पांच वर्षीय बीए-एलएलबी में 81 सौ सीटें हैं। इनमें अब तक 3310 एडमिशन हो चुके हैं। 25 जुलाई से यूजी में बीए, बीएससी-बीकॉम समेत दूसरे कोर्सों में फिर से रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। 30 जुलाई इसकी अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी में अंतिम तिथि 30 जुलाई
पीजी कोर्सों एमए, एमकॉम, एमएससी समेत दूसरे कोर्सों में भी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। एमए में अब तक सर्वाधिक 21057 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एमकॉम में 10283 और एमएससी में 12593 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed