फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   166 complaints received in total resolution day, only 12 resolved

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 166 शिकायतें, सिर्फ 12 का निस्तारण

Wed, 03 Mar 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
166 complaints received in total resolution day, only 12 resolved
संपूर्ण समाधान दिवस में आई 166 शिकायतें, सिर्फ 12 का निस्तारण
विज्ञापन

सरधना/मवाना। सरधना और मवाना तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में सरधना में 67 शिकायतों में से एक तथा मवाना में 99 में से 11 शिकयतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सरधना तहसील मुख्यालय के सभागार में डीएम, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार व सीओ ने लोगों की जन समस्याओं को सुना। पुलिस, राजस्व, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से संबधित 67 शिकायतें आई, जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी डीएम को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। उनके साथ संजू त्यागी, मनमोहन त्यागी, इरफान जावेद सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कपसाड निवासी विशाल ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, पोहल्ली के ग्रामीणों ने सरकारी नाली की ओसराबंदी कराने की मांग की। गजेंद्र शर्मा पूर्व सभासद मोहल्ला स्वामियान ने देवी मंदिर के निकट लगने वाली मीट की दुकान बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मवाना में एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्रयाल ने समस्याएं सुनीं। बोबी नंगला सलेमपुर ने राजकीय इंटर कॉलेज को दान दी गई जमीन से कब्जा मुक्त कराने, धर्मपाल गुढ़ा ने गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण कराने, मुनेश कुमार गोविंदपुर ने खेतों में अवैध जल निकासी रुकवाने, राजकुमार दयालपुर ने खेत में खडे़ पेड़ों काटने के मामले में कार्रवाई करने, बब्बर अली सौंदत्त ने विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जांच कराने, रामकिशन नबीपुर अमानतनगर ने सरकारी नाली व चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, सचिन बाजमपुर ने आम रास्ते को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई करने, प्रदीप हस्तिनापुर ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने, बाबूराम नासरपुर ने खेत की पैमाईश कराने समेत अन्य शिकायतें आईं। 99 शिकायतों में से 11 का ही निस्तारण हो सका। जिनमें राजस्व की 48, पुलिस की 11, विकास की नौ, शिक्षा की एक तथा अन्य विभाग की 30 शिकायतें आई।

ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया
सरधना। गोटका, छुर, रिठाली, डाहर समेत कई गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मेरठ- करनाल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए के चौड़ीकरण को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कागजों में मार्ग की चौड़ाई 20 मीटर है, जबकि 28 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसमें किसानों के खेतों की भूमि को सड़क में लिया जा रहा है। इस भूमि के मुआवजे की मांग की। कहीं 25 मीटर तो कहीं 28 मीटर सड़क की चौड़ाई की जा रही है। इस संबध में डीएम के. बालाजी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संजीव पंवार एडवोकेट निवासी गोटका, विनय पंवार, अजय पंवार, विक्रम सिंह, रामबीर सिंह, ब्रह्मचंद, ओमपाल, किरणपाल आदि शामिल रहे। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed