फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सफेदपोशों के संरक्षण में कुख्यातों का चलता गुंडा राज

सफेदपोशों के संरक्षण में कुख्यातों का चलता गुंडा राज

Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सफेदपोशों के संरक्षण में कुख्यातों का चलता गुंडा राज
सफेदपोशों के संरक्षण में कुख्यातों का चलता गुंडा राज
विज्ञापन

सभी केंद्र
- बद्दो, मूंछ, भदौड़ा के संपर्क में सफेदपोश बेनकाब हुए
- सफेदपोशों के साथ पुलिस भी कुख्यातों को देते हैं पनाह
- बदन सिंह बद्दो की फरारी में अभी कई नाम सामने आएंगे
गजेंद्र चौधरी
मेरठ। वेस्ट यूपी में कुख्यातों का सफेदपोशों से खतरनाक कनेक्शन है। कुख्यात बदन सिंह बद्दो, सुशील मूंछ, सुंदर भाटी, मुकीम काला, योगेश भदौड़ा व ऊधमसिंह सहित कई अपराधियों का गुंडा राज सफेदपोशों की संरक्षण में चलता है। कई नेताओं के कारनामे पुलिस ने उजागर किए। लेकिन कुछ दिनों बाद पुलिस भी खामोश होकर बैठ जाती है। क्योंकि दामन तो पुलिस का भी दागदार है। कई कुख्यातों की पैठ पुलिस वालों में भी है।
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बददो की फरारी में कई सफेदपोशों के नाम सामने आए हैं। बद्दो की फरारी में पुलिस करन पब्लिक स्कूल के संचालक भानू प्रताप सिंह, फाइनेंसर गुरमीत सिंह उर्फ मिक्की, ट्रांसपोर्टर डिपिन सूरी, सोनू सहगल, व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़ समेत 12 लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस का दावा कि बद्दो की फरारी में अभी मेरठ के कई सफेदपोशों को बेनकाब करना बाकी है। सवाल उठता कि आखिर सफेदपोश खतरनाक अपराधियों को संरक्षण क्यों दे रहे है। सफेदपोश ही समाज में इसका क्या मेसेज देना चाहते है। इन्हीं कुख्यातों की आड़ में सफेदपोशों की दुकान चल रही है या फिर आम जनता पर दबंगई चल रही है। पुलिस जांच में जिन सफेदपोशों के नाम उजागर होते हैं, उन पर मजबूत कार्रवाई नहीं होती। इसको लेकर लोगों में अलग-अलग चर्चाएं है। कई नेता तो कुख्यातों के समर्थन में बयान तक दे चुके हैं।
विज्ञापन

नेताओं की महिला के घर महफिल
कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में कई सफेदपोशों की पोल खुली है। बद्दो मुकुट महल होटल से भागने के बाद शहर के पॉश इलाके साकेत में एक महिला के घर पर गया था। उक्त महिला के यहां स्कूल संचालक भानू प्रताप बद्दो को लेकर गया था। बताया गया कि उक्त महिला के कई नेताओं से संपर्क हैं। जो महिला के घर पर अक्सर आते हैं। बद्दो की फरारी में महिला का कनेक्शन था। लेकिन नेताओं ने सिफारिश लगवाकर उसको बचा लिया। चर्चा है कि महिला ने बद्दो की कई सफेदपोशों से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों से पुलिस की गहरी पैठ
पुलिस और बदमाशों की गहरी पैठ है। बदन सिंह बद्दो, सुशील मूंछ, सुंदर भाटी, योगेश भदौड़ा और अन्य कई शातिर अपराधी पुलिस के संपर्क में रहते हैं। फरारी होने या जेल में बंद होने के बावजूद भी पुलिस इन कुख्यातों की मदद करती है। इसके कई सुबूत पुलिस को मिले, बावजूद मजबूत कार्रवाई नहीं हुई। सुशील मूंछ की फरारी में भी इसकी पोल खुली थी। लेकिन सिस्टम की बदनामी के चलते पुलिस अधिकारी भी खामोश बैठे रहे। यही वजह बनीं कि बद्दो की फरारी होते ही पुलिस से साठगांठ कर सुशील मूंछ सरेंडर हो गया।

देखकर अनदेखी करती पुलिस
जिला पंचायत चुनाव में पब्लिक और पुलिस अधिकारियों ने बखूबी देखा है। कुख्यात योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन भदौड़ा जीती और फिर एक पार्टी के प्रत्याशी को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में वोट देकर आई। जबकि सुमन हत्या के मामले में वांछित चल रही थी। पुलिस और बदमाशों की आंख मिचौली को किसने नहीं देखा। चर्चा भी रही कि एक पार्टी ने सुमन को पहले ही भरोसा दिलाया था कि वोट करने के दौरान उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। पुलिस की इस खामोशी के पीछे क्या वजह हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed