{"_id":"5cb4ee4ebdec2213f22d3a1c","slug":"161555361358-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दिन बाद जूस पिलाकर अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिन बाद जूस पिलाकर अनशन समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया की वजह से नाराज थे युवा
मेरठ। 24 दिन से प्रशासन के खिलाफ कमिश्नरी पर अनशन पर बैठे युवाओं को नींबू पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। गांधीवादी विचारक कृष्ण कुमार खन्ना, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल सहित कई वरिष्ठ जनों ने ‘1857 दोबारा’ आंदोलन के युवाओं को समझाया।
अनशनरत विकास बाबा ने उनकी बातों को समझकर अनशन समाप्त किया। इस मौके पर एडीएम सिटी महेश शर्मा और एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। हालांकि, एक मई को दोबारा आंदोलन के सदस्यों की सभा होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए कार्यकारिणी सभा का गठन किया जाएगा। 23 मार्च से कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में अनशन चल रहा था। जिसमें अनशनरत युवाओं ने मेरठ में चुनाव प्रक्रिया स्थगित करते हुए दोबारा नामांकन कराने, जमानत राशि समाप्त करने सहित कई मांगें रखीं थी। अनशनरत युवाओं का कहना है कि कई बार प्रशासन ने अपनी शक्ति का परिचय देते हुए हमें यहां से उठाने का प्रयास किया। इस मौके पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जानी, महामंत्री देवकी नंदन शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नागर, नरेश शर्मा, रामनरेश शर्मा, वीरपाल ढाका, देवेंद्र हूण, महेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।