{"_id":"5a53d2474f1c1b0d788b7977","slug":"161515442759-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की लेटलतीफी जारी
मेरठ। ठंड और खराब मौसम के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को भी मेरठ सेक्शन से गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें घंटों लेट रहीं। सुपर एक्सप्रेस आगामी 15 जनवरी तक के लिए रद की गई है।
कोहरे और खराब मौसम की वजह से अधिकतर ट्रेनों की चाल धीमी हो गई है। नौचंदी और संगम एक्सप्रेस तो पिछले 13 महीने से लेट चल रही हैं। सोमवार को नौचंदी एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से पहुंची। इसके बाद इस ट्रेन दो घंटे देरी से रात करीब दस बजे इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया। वहीं संगम एक्सप्रेस ने सोमवार को थोड़ी राहत दी। यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से पहुंची। बिलासपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है। इसके अलावा टपरी और नांगल स्टेशन के बीच रेलवे द्वारा ब्लॉक लिए जाने का असर पर भी ट्रेनों पर रहा। इसके चलते ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, शालीमार आदि ट्रेन भी प्रभावित हुईं। उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि खराब मौसम का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है।