फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एलईडी को लेकर भाजपा नेता ने कंपनी अधिकारियों को घेरा

एलईडी को लेकर भाजपा नेता ने कंपनी अधिकारियों को घेरा

Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
एलईडी को लेकर भाजपा नेता ने कंपनी अधिकारियों को घेरा
एलईडी को लेकर भाजपा नेता ने कंपनी अधिकारियों को घेरा
विज्ञापन

मेरठ। शहर में खराब पड़ी एलईडी लाइटों के मामले को लेकर भाजपा नेता ने ईईएसएल के अधिकारियों को घेर लिया। कंपनी के अधिकारियों ने एलईडी खराब होने के पीछे का कारण स्ट्रीट लाइट फेजवायर न होना बताया।

ईईएसएल ने महानगर में एलईडी लाइटें लगाई हैं। अनुबंध के अनुसार कंपनी को खराब लाइटें शिकायत के 48 घंटे में ठीक करनी चाहिए। लेकिन कंपनी अपने अनुबंध के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है। यही कारण है कि शहर में काफी संख्या में एलईडी लाइट खराब पड़ी हैं। मंगलवार को भाजपा के पूर्व पार्षद अजय गुप्ता ने ईईएसएल के दो अधिकारियों को रेलवे रोड स्थित अटल जन सेवा केंद्र पर बैठा लिया। साथ ही खराब लाइटों को ठीक न किए जाने का कारण पूछा। कंपनी के अधिकारियों ने इसके लिए नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। इस पर भाजपा नेता ने नगर निगम चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन, पथ प्रकाश इंस्पेक्टर राजेश चौहान को भी मौके पर बुला लिया। लगभग दो घंटे चली वार्ता में निगम और कंपनी के अधिकारी एक दूसरे की कमी निकालते रहे। बाद में ईईएसएल के अधिकारियों ने एक सप्ताह में पथ प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त करने और शिकायत के 48 घंटे के भीतर लाइटों को ठीक करने का आश्वासन दिया। उधर, नगर निगम के अधिकारियों ने अनुबंध की शर्तों के मुताबिक कंपनी द्वारा काम न किए जाने के आरोप लगाए। साथ ही पथ प्रकाश के खंभे और एलईडी लाइटों का सत्यापन शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में अजय गुप्ता का कहना है कि ईईएसएल के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

खास बात
अटल जन सेवा केंद्र पर कंपनी और निगम अधिकारियों के साथ चली घंटों वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed