फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 year old boy raped girl, she became pregnant

Meerut News: 16 वर्षीय किशोर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Fri, 11 Oct 2024 06:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
16 year old boy raped girl, she became pregnant
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाली 13 साल की किशोरी से दोस्ती करने के बाद 16 साल के किशोर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में ब्लैकमेल कर उससे कई बार दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दो माह की गर्भवती पाए जाने के बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी किशोर ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोस्ती की। इसके बाद अपने घर बुलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे महिला डाॅक्टर के पास ले गए। जांच में पता चला कि किशोरी दो माह की गर्भवती है। यह सुनते ही परिजन दंग रह गए। उन्होंने किशोरी से पूछा तो उसने बताया दोस्ती के बाद किशोर ने शारीरिक संबंध बना लिए थे। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। वह उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के 161 के बयान दर्ज किए गए हैं। उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed