फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 nomination file for alexander athletic club

एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के चुनाव में दाखिल हुए 16 पर्चे

Wed, 24 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
16 nomination file for alexander athletic club
मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को 16 पर्चे दाखिल किए गए। निवर्तमान सचिव मुकेश गुप्ता ने इस बार भी सचिव पद पर नामांकन किया और अपने पैनल से कुल 13 प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल कराए। वहीं दूसरे गुट ने कार्यकारिणी सदस्य पद पर तीन पर्चे दाखिल कराए।
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उपाध्यक्ष पद के लिए एक, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक व कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 13 नामांकन पत्र मोहनपुरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड एंड सोसाइटीज के कार्यालय में जमा हुए। दो दिन में दोनों गुटों को मिलाकर कुल 29 नामांकन पत्र भरे गए हैं। क्लब के चार अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए तीन व कोषाध्यक्ष के लिए दो सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए। सोमवार को राकेश जैन, विपिन व अजय रस्तोगी पैनल ने 13 नामांकन जमा किए थे, जबकि एक अन्य सदस्य ने इसी दिन अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं दूसरे दिन निवर्तमान सचिव मुकेश गुप्ता गुट ने भी विभिन्न पदों के लिए पर्चा भरा। इस गुट से उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार गोयल, सचिव के लिए मुकेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष के लिए अरविंद कुमार जैन ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरविंद गुप्ता, राजन गर्ग, मुकेश भार्गव, सुनील शर्मा, हरिओम अग्रवाल, शरद कुमार गोयल, अनमोल महाजन, नीरज गुप्ता, आशुतोष गर्ग व अजय रस्तोगी के पर्चे दाखिल हुए। वहीं दूसरे पैनल से मंगलवार को अंकुर जग्गी, अविनाश चंद्र जुनेजा और शम्मी सपरा ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

अब माना जा रहा है कि राकेश जैन पैनल, जिन्होंने उपाध्यक्ष और सचिव पद पर दो-दो पर्चे दाखिल कराए हैं, उनमें से एक-एक पर्चा वापस होगा। इस गुट ने सदस्य पद पर भी अतिरिक्त पर्चे दाखिल कराए हैं। इनमें से यदि पर्चे वापस नहीं होते हैं, तो यह उनकी दूसरे गुट की वोट काटने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। अब 24 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed