{"_id":"5d0aa1148ebc3e4dbd7745dd","slug":"15609776709-meerut-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में गंदगी देख भड़के कप्तान, प्रतियोगिता रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल में गंदगी देख भड़के कप्तान, प्रतियोगिता रोकी
विज्ञापन
सभी केंद्र
- 58वीं जोनल स्वीमिंग प्रतियोगिता का कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होना था आगाज
- पूल में गंदगी मिलने पर भड़के एसएसपी, अब आज बृहस्पतिवार से शुरू होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे एसएसपी रिबन काटने के बाद पूल में गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने तत्काल रूप से प्रतियोगिता रुकवा दी और नाराज होकर लौट गए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने पूल इंचार्ज को फटकार लगाते हुए पूल साफ कराने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता अब आज बृहस्पतिवार से शुरू होगी।
दरअसल, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से 58वीं जोनल दो दिवसीय स्वीमिंग प्रतियोगिता का आगाज होना था। प्रतियोगिता में जोन की 9 टीमें भाग लेने पहुंची थीं। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। एसएसपी नितिन तिवारी बुधवार सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद स्वीमिंग पूल का जायजा लेने पहुंचे तो पूल का पानी मटमैला देखकर नाराज हो गए। उन्होंने आरआई होरीलाल सिंह और स्वीमिंग पूल के इंचार्ज चंचल भट्टाचार्य से जवाब मांग लिया। लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिस पर इवेंट को रोक दिया गया और एसएसपी लौट गए।
आरआई होरीलाल सिंह ने बताया कि पानी गंदा होने के कारण प्रतियोगिता को एक दिन के लिए टाला गया है। बृहस्पतिवार सुबह क्रॉस कंट्री इवेंट के साथ प्रतियोगिता का आगाज होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह ही पुलिस प्रतियोगिता की जानकारी मिली। आंधी और बारिश के चलते पूल का पानी मटमैला हुआ। पानी को साफ करने के निर्देश दिए हैं।