{"_id":"5cfd604fbdec2207626c601c","slug":"15601091288-modinagar-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का अभिनंदन समारोह आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का अभिनंदन समारोह आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद का अभिनंदन समारोह आयोजन
मुरादनगर। सांसद एवं केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह का बसंतपुर सैंथली गांव में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम रखा गया। सांसद ने विजयी होने पर क्षेत्र के मतदाताओं का आभार प्रकट किया।
बसंतपुर सैंथली गांव स्थित एक फार्म में सांसद वीके सिंह ने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुरादनगर क्षेत्र के लोगों ने जाति, धर्म से उठकर देश की सुरक्षा व क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सड़क-परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व केबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी ने कहा कि सांसद वीके सिंह ने जनपद में चहुंमुखी विकास कराया है, जो काम पिछली योजना में अधूरे रह गए थे, वह काम इस योजना में तेजी से पूरे होंगे। क्षेत्र के लोगों ने सांसद के समक्ष पाइप लाइन मार्ग चौड़ीकरण निर्माण की समस्या रखी। इस दौरान सांसद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वीके सिंह ने पौधरोपण भी किया। पूर्व केबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी, नगर पालिका परिषद चेयरमैन विकास तेवतिया, प्रधान अर्णिमा त्यागी, राधेकिशन अरोड़ा, डॉ. केशव त्यागी, मनोज चौधरी, वरुण त्यागी, रमेशचंद त्यागी, आरएन महेश, संजीव त्यागी, अनुज त्यागी, सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।