फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएच 235 हापुड तक 30 जून तक होगा शुरु, फर्राटा भरेंगे वाहन

एनएच 235 हापुड तक 30 जून तक होगा शुरु, फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 21 May 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
एनएच 235 हापुड तक 30 जून तक होगा शुरु, फर्राटा भरेंगे वाहन
हापुड़ के लिए भी
विज्ञापन

मेरठ से हापुड़ तक 90 प्रतिशत काम पूरा, पहले हापुड़ तक होगी शुरू
मेरठ से बुलंदशहर तक 63 किलोमीटर तक हो रहा राज्यमार्ग का निर्माण

मेरठ/खरखौदा। एनएच-235 पर मेरठ से हापुड़ तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 30 जून तक मेरठ से हापुड़ तक वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस रोड पर केवल कैली जंक्शन व रेलवे ओवरब्रिज पर जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि हापुड़ तक का मार्ग दुरुस्त होने के बाद गाजियाबाद और दिल्ली की कनेक्टिविटी मेरठ से और शानदार हो जाएगी, क्याेंकि पिलखुआ में चल रहा एलीवेटेड रोड का काम भी अंतिम चरण में है। बिजली बंबा बाईपास से हापुड़ का सफर करने में 20 मिनट और बुलंदशहर जाने में मात्र 40 मिनट लगेंगे।
मेरठ से बुलंदशहर तक 63 किलोमीटर तक राष्ट्र राज्य मार्ग-235 का निर्माण हो रहा है। वर्ष 2015 में ही किसानों की जमीनों का अधिग्रहण शुरू हो गया था। मेरठ से हापुड़ तक 27 किलोमीटर के इस राज्य मार्ग में फफूंडा, खरखौदा व कैली में बाईपास तथा बाकी पर पुरानी रोड का ही चौड़ीकरण कर होना है। मेरठ से बुलंदशहर तक इस प्रोजैक्ट का समय पहले अक्तूबर 2019 में पूरा होना था, लेकिन क्षेत्रिय लोगों की मांग पर प्रोजेक्ट में कई बदलाव आए। जिस कारण प्रोजेक्ट का समय बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया। राज्य मार्ग का निर्माण कर रही कंपनी एपको इंफ्राटेक ने मेरठ से हापुड़ तक के बीच में फफूंडा बाईपास व खरखौदा बाईपास सहित गांव कैली तक करीब करीब कार्य पूर्ण कर दिया है।
विज्ञापन


हादसों में आएगी कमी
इस मार्ग के पूरा होने के बाद हादसों में भी कमी आएगी। क्योंकि पहले यह रोड कैली, लालपुर, खरखौदा व फफूंडा के बीच से होकर गुजर रही थी, अब इसे बाईपास से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास के सहारे निकाली गई है सर्विस रोड
गांव फफूंडा, कैली व खरखौदा बाईपास पर आने वाली चकरोडों व संपर्क मार्गों को उस समय बंद कर दिया गया था। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना कराना पड़ा था। लेकिन बाईपास के निर्माण के साथ इनके दोनों ओर सर्विस रोड का भी निर्माण किया गया है।

कंकरीट की रोड की उम्र है 40 वर्ष
पहले राष्ट्रीय राज्य मार्गों का निर्माण तारकोल से किया जाता था। जिसमें बरसात में रोड खराब हो जाती थी। लेकिन प्रोजेक्ट के विशेषज्ञों के अनुसार इस रोड को पूर्ण रूप से कंकरीट से बनाया गया है। इस रोड की उम्र करीब 40 वर्ष है। यदि रोड कहीं पर टूटती है तो उसे हिस्से को निकालकर दोबारा से बनाया जा सकता है।


रेलवे ओवरब्रिज में देरी
मेरठ से हापुड़ तक करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। केवल रेलवे ओवरब्रिज पर कार्य में देरी हो रही है। - डीके चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

समय से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट
मेरठ से हापुड़ तक का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। हापुड़ से बुलंदशहर तक भी समय से पहले ही प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। मेरठ से हापुड़ तक 30 जून तक रोड को शुरू किया जा सकता है। - एसके मिश्रा, प्रबंधक प्रशासन एपको कपंनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed