{"_id":"5c0595fdbdec224163422442","slug":"15438699926-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ प्रजापति समाज का उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ प्रजापति समाज का उत्थान
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्थान के लिए एकजुट हो प्रजापति समाज
मवाना। फलावदा रोड मंदिर वाली गली में सोमवार को प्रजापति धर्मशाला में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने समाज के लोगों से संगठित रहने की अपील की। इससे पहले समाज के लोगों ने नगर आगमन पर प्रजापति जनचेतना यात्रा का स्वागत किया।
सभा की अध्यक्षता बाबूराम प्रजापति ने की। सभा में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश प्रजापति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर समाज के हित की लड़ाई लडनी होगी। अभी तक किसी प्रकार का उत्थान समाज का नहीं हुआ है। देश आजाद होने से आज तक प्रजापति समाज सबसे पिछड़ा हुआ बनकर रह गया है। प्रजापति समाज अपनी मांगों को मंगवाने के लिए पूरे देश से लगभग 20 लाख लोग प्रजापति समाज के 27 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विशान धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे। इससे पहले नगर में प्रवेश करने पर प्रजापति जनचेतना यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रवि गोला, संजय कुमार, नितिन कुमार, जयभगवान, प्रदीप, महेश, बालकिशन, बाबूराम, रामस्वरुप, रणवीर, टीनू ने फिरेराम व रोहताश को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।