{"_id":"5c0595f9bdec22419d12be86","slug":"15438699886450-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग
सरधना। बहादरपुर गांव में सोमवार को युवा रालोद की एक बैठक प्रमोद चौधरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से गन्ने के दाम में वृद्घि को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार को आम जन व किसान विरोधी सरकार बताया। वक्ताओं ने कहा कि युवा रालोद मांग करता है कि गन्ने का रेट कम से कम साढे़ चार सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। युवा रालोद नेता अनिल चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को जनता उत्पीड़न का जवाब देगी। जिसमें देश की जनता भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जो कि विकास के नाम पर जुमलों वाली सरकार को उखाड फेंकेगी। वरिष्ठ युवा नेता व वरुण करनावल प्रदेश महामंत्री युवा मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार होने का दावा करती है, लेकिन उसका यह दावा झूठा ही साबित हो रहा है। युवा रालोद नेता अनिल चौधरी (दबथुवा) वरिष्ठ युवा नेता राष्टीय लोकदल, वरुण करनावल प्रदेश महामंत्री युवा, प्रमोद चौधरी, अजय कुमार, विपिन, नीटू, चंचल मलिक, सेवाराम, बृजपाल, विपिन हुड्डा, योगेंद्र, जगपाल, लोकेंद्र, ज्ञानी सिंह, मदन चौधरी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।