फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचलों के खिलाफ चलाया अभियान

मनचलों के खिलाफ चलाया अभियान

Tue, 04 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
मनचलों के खिलाफ चलाया अभियान
मनचलों के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन

सरधना। नगर में सोमवार को पुलिस के एंटी रोमियो स्कवायड की टीम ने गर्ल्स स्कूलों की छुट्टी के समय मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस को देखकर मनचले भागते दिखाई दिए। तीन दिन पूर्व एक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में कहा गया था कि स्कूल की छुट्टी के बाद मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जिसके चलते कई छात्राओं ने स्कूल में आना बंद कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया और पुलिस के एंटी रोमियो स्कवायड टीम ने स्कूल की छुट्टी के समय मनचलों पर नजर रखी। गर्ल्स स्कूलों के ईद-गिर्द पुलिस बल देख मनचले सोमवार को स्कूल के आसपास भी नहीं दिखाई दिए। एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों के आसपास सिविल वर्दी में महिला कांस्टेबलों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी जिससे मनचलों पर नजर रखी जा सके और वह पुलिस की पकड़ में आ सके। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed