फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्व्च्छता के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया

स्व्च्छता के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया

Mon, 01 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
स्व्च्छता के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया

विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने चलाया सफाई अभियान
सरूरपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने भी विद्यालय में सफाई की। इससे पूर्व स्वच्छता को लेकर कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित की। जिसमें स्वच्छता की महत्ता को जरूरी बताया। वहीं, एनएसएस स्वयं सेवकों ने भी साफ-सफाई की।

चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज हर्रा में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। जिसके चलते छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अकील अहमद ने शिक्षकों के साथ मिलकर झाडू लेकर कॉलेज में सफाई की। इस दौरान विचार आधारित गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अधिकारी अहसान अली ने छात्रों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए जन-जन को आगे आकर स्वच्छता अभियान से जुड़ना चाहिए। देश को साफ एवं स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। हमें इस राष्ट्रीय अभियान का आदर करते हुए इसका अनुसरण करना चाहिए। अभियान के दौरान छात्रों को सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। नसीम अहमद, राव गय्यूर, धर्मेंद्र कुमार, फैसल चौहान, मोहम्मद इकबाल, डिंपल, अमरदेव शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed