{"_id":"5ba40a16867a557f534551bc","slug":"153747712316-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की रोड पर स्कूटी सवार ठेकेदार को ट्रक ने कुचला मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की रोड पर स्कूटी सवार ठेकेदार को ट्रक ने कुचला मौत
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। रुड़की रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार ठेकेदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
पल्लवपुरम फेज एक सीएल पॉकेट निवासी सुरेंद्र सिंह (62) ठेकेदारी करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी स्कूटी से मेरठ से मोदीपुरम की ओर आ रहे थे। इस दौरान रुड़की रोड पर तेज गति से आए एक ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह स्कूटी से गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मोदीपुरम चौकी प्रभारी उपेंद्र मलिक ने जानकारी ली। वहीं आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चौकी प्रभारी उपेंद्र मलिक ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के दौरान ठेकेदार ने हेलमेट नहीं पहना था। उधर, आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि रुड़की रोड पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।