फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहीद गांव भामौरी में जल्द शुरू होगा पीएचसी का निर्माण-संगीत सोम

विधायक संगीत सोम के प्रयासों से शहीद गांव में जल्द शुरू होगा पीएचसी का निर्माण

Sun, 16 Sep 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 16 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
शहीद गांव भामौरी में जल्द शुरू होगा पीएचसी का निर्माण-संगीत सोम
भाजपा विधायक संगीत सोम
मेरठ में भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रयासों से शहीद गांव भामौरी में जल्द ही ग्रामीणों को  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीएचसी की सौगात मिलने जा रही है। विधायक संगीत सोम ने यह जानकारी शनिवार को कैंप कार्यालय से पशुपालन विभाग की तरफ से शुरू किए टीकाकरण अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दी।
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम ने बताया कि जिले में एक ही पीएचसी के लिए शासन से प्रस्ताव आया था। जिस पर शहीद गांव भामौरी का नाम चयनित कर भेजा गया था। उसे शासन से स्वीकृति मिल गई है। ग्राम पंचायत की तरफ से पांच बीघा जमीन का प्रस्ताव बनाकर तहसील पर भेजा गया।

स्वास्थ्य विभाग के जेई केके जैन से नेे बताया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का निर्माण होगा। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान भामौरी द्वारा पांच बीघा जमीन का प्रस्ताव पीएचसी निर्माण के लिए ग्राम पंचायत की बैठक में पास कराकर तहसील मुख्यालय भेजा था। जिस प्रस्ताव को तहसील की टीम द्वारा भूमि का निरीक्षण करने के बाद प्रस्ताव जिले पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति अजय उर्फ सोनू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व तहसील की टीम भूमि का निरीक्षण कर चुकी है। पीएचसी निर्माण के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। विधायक संगीत सोम के प्रयास के चलते जल्द ही गांव में पीएचसी निर्माण होने की उम्मीद जगी है।

विधायक संगीत सोम ने कहा कि कस्बे में जल्द ही रोडवेज बस अड्डा संचालित हो जायेगा। सरधना से करीब बीस जगह के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। कहा कि सरधना ने नानू मार्ग पर जल्द ही फोरलेन के निर्माण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चांदना गांव में करीब 17 लाख रुपये की लागत से सचिवालय का निर्माण कराया जा रहा है। चांदना में करीब चौबीस लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट का नव निर्माण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed